नेशनल हेराल्ड केसः 20 जून को राष्ट्रपति से मिलेंगे कांग्रेस नेता! इसी दिन फिर होगी ED के सामने राहुल की पेशी

नई दिल्ली. राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर देशभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इन दिनों सड़कों पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई है, जिसमें कई नेता घायल हुए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 20 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए जा सकता है. इस दौरान पार्टी मुख्यालय में पुलिस के प्रवेश और पार्टी नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन करने वाले पार्टी सांसदों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार के मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपने की संभावना है. बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में वायनाड से सांसद राहुल गांधी से ईडी ने लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की, जिसका देश भर में कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया.

इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के खिलाफ 24 अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में घुसने और कार्यकर्ताओं पर हमला करने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत नई दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी. कांग्रेसने आरोप लगाया है कि विरोध के दौरान उसके नेताओं के साथ मारपीट की गई. इस मामले में अगली पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को ईडी के सामने चौथी बार पूछताछ के लिए पेश होना था.

हालांकि राहुल गांधी ने ईडी से पेशी की तारीखों को टालने के लिए पत्र लिखा था. पत्र में उन्होंने अपनी मां और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की खराब तबीयत का हवाला देते हुए 17 जून से 20 जून तक उनकी पूछताछ को टालने पर विचार करने का अनुरोध किया था. ईडी ने राहुल गांधी को शुक्रवार (17 जून) को फिर से पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने अधिकारियों से उन्हें कल पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया. इसके बाद ईडी ने राहुल गांधी को सोमवार को पेश होने के लिए कहा है. हालांकि, पार्टी ने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ भी नहीं है और ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध है.

Comments

Popular posts from this blog

Keto Extreme Fat Burner Review (Shocking) - Do These Slimming Pills Really Work? Must read before buying!

Pelican CBD Gummies Be careful Don't Buy Before Read This!

True north cbd gummies para que sirve Surveys